लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा विवाद: लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में दोनों तरफ के लोग हताहत

By निखिल वर्मा | Updated: June 16, 2020 14:03 IST

भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। वहीं, भारत इसे अपना अभिन्न अंग करार देता है।

Open in App
ठळक मुद्दे एलएसी पर भारत की तरफ गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो क्षेत्र में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में डेरा डाले हुए हैं।एलएसी पर पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लगभग 40 दिनों से तनातनी चली आ रही है।

लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान "हिंसक झड़प" में दोनों पक्षों के लोग हताहत हुए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है। लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ''हिंसक टकराव'' के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। 

भारतीय सेना ने कहा है कि भारत और चीन की सेना के वरिष्ठ अधिकारी लद्दाख में तनाव कम करने के लिये बैठक कर रहे हैं। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''गलवान घाटी में तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात हिंसक टकराव हो गया। इस दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।'' 

सीमा पर हिंसक झड़प की घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजदू थे। 

गौरतलब है कि बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं। 

भारत ने उलटे लगाया भारत पर घुसपैठ का आरोप

वहीं लद्दाख की घटना पर बीजिंग ने भारत पर ही घुसपैठ करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चीन ने आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रास करके चीनी सैनिकों पर हमला किया है। 

चीनी की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने विदेश मंत्री के हवाले से यह कहा कि चीन बॉर्डर पर तनाव की स्थिति को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है। चीनी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि भारतीयों सैनिकों ने दो बार बॉर्डर क्रास किया और चीनी सैनिकों पर हमला किया। इसके बाद हिंसक झड़प की शुरुआत हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पहली झड़प की खबर 5-6 मई को आई थी। इसमें कई भारतीय जवानों के घायल होने की खबरें भी आई थीं।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?