लाइव न्यूज़ :

सपा की सरकार बनते ही उप्र में होगी जातिवार जनगणना : राजभर

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:52 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन कर चुकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि चुनाव बाद सपा की सरकार बनते ही राज्य में सबसे पहले जातिवार जनगणना कराकर आबादी के हिसाब से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।

राजभर ने रविवार को जिले के रसड़ा क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर पांच मुख्यमंत्री व 20 उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने वाले राजभर से जब पूछा गया कि क्या सपा सरकार बनने पर उनकी घोषणा पर अमल होगा, उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही होंगे।

अपने पुराने बयान से पलटते हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका बयान भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने के लिए था। उनका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

राजभर ने मथुरा में मंदिर बनाने की तैयारी वाले बयान को लेकर चर्चा में आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 'भाजपा का तोता' करार दिया और कहा कि मौर्य समाज के लोगों की हत्या पर उप मुख्यमंत्री मौन रहते हैं और पिछड़े समाज के साथ भाजपा किस तरह अन्याय कर रही है, यह मौर्य को नजर नहीं आता।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को मौर्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहिये था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को कुर्सी देकर इस पार्टी ने मौर्य के साथ धोखा किया है।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन पर पूछे जाने पर राजभर ने कहा, ‘‘ओवैसी पहले सपा से गठबंधन को लेकर मन बनायें, ओवैसी 100 सीटें मांगेंगे तो उनसे कैसे गठबंधन होगा।’’

गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी राजभर द्वारा गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल है। मगर इसी बीच राजभर ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया। इसके बाद एआईएमआईएम और सपा के गठबंधन को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे