लाइव न्यूज़ :

जाति प्रमाण पत्र मामला : मुंबई पुलिस ने समीर वानखेडे़ का बयान दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर मुंबई पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लगे आरोपों के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया है। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त ने हाल में वानखेड़े का बयान दर्ज किया था और वह आगे की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि वानखेड़े ने सहायक पुलिस आयुक्त के समक्ष संबंधित दस्तावेज जमा किए और अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि वानखेड़े के पिता ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। लेकिन वानखेड़े को अनुसूचित जाति के कोटे से सरकारी नौकरी मिली, जो मुस्लिम व्यक्ति को नहीं मिली सकती है।

वानखेड़े और उनके पिता दन्यादेव वानखेड़े ने इन आरोपों का खंडन किया है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू