लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना : सर्वदलीय बैठक में सबकी राय से होगा फैसला - नीतीश

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:41 IST

Open in App

पटना, छह दिसंबर बिहार में राज्य सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के विपक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सबकी सहमति के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक के संबंध में सवाल किया, जिसपर नीतीश ने कहा, ‘‘हमलोग इसे करना चाहते हैं, हमने आपस में बात कर ली है। सभी से बात होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जायेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सैद्धांतिक तौर पर हम पहले ही से जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इसलिए सर्वदलीय बैठक करना चाहते हैं ताकि इस संबंध में सबकी समझ स्पष्ट हो।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘हम जनगणना (जातीय) किस तरह करवाएंगे, इसपर सबकी समान राय होनी चाहिए। इस संबंध में पूरी तैयारी की जा रही है। इसपर सबकी राय बनने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर सर्वदलीय बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर फैसला होगा और सरकार उसका ऐलान करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इससे सबको लाभ होगा। हम इसे विस्तृत तरीके से कराएंगे ताकि कोई ना छूटे।’’

राज्य में शराबबंदी के बावजूद शराब की खाली बोतलें मिलने के संबंध में सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने पर ही यह स्पष्ट होगा। हालांकि उन्होंने आशंका जतायी कि यह सरकार को बदनाम करने का प्रयास भी हो सकता है।

मीडिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले अच्छे कार्यों की खबर दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों ने नहीं छपती है, लेकिन ऐसी नकारात्मक घटनाओं की खबर प्रमुखता से छपती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबकुछ समझ आता है, लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन समझते हैं कि कुछ तो है।’’

राज्य में उर्वरक की किल्लत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी जरूर है और इस संबंध में राज्य के कृशि मंत्री ने केन्द्र सरकार से बात की है और उन्हें औपचारिक पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें आश्वासन मिला है कि सात दिनों के भीतर उर्वरक की पर्याप्त खेप मिल जाएगी।’’

कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभावित तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सजग और तैयार है, हालांकि बिहार में अभी तक ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

विदेश से लौटे कुछ लोगों के बारे में जानकारी नहीं होने के संबंध में सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों का प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सजग होकर काम कर रहा है और ऐसे सभी लोगों का पता लगाकर जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां