लाइव न्यूज़ :

आज से बिहार में जातीय जनगणना शुरूः तेजस्वी यादव ने कहा- ये लालूजी की मांग रही है जिसको लेकर सड़क पर उतरे थे

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 08:51 IST

बिहार में जातीय गणना की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। पहले चरण में आवासीय मकानों की गिनती होनी है। इसकी शुरुआत पटना के वीआईपी इलाकों से होगी, जहां अधिकारियों और विधायक, मंत्रियों के आवास हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा, ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम सड़क पर भी उतरे थे। बीजेपी गरीब विरोधी है,ये लोग नहीं चाहते कि जाति जनगणना होः तेजस्वी यादव7 जनवरी से प्रारंभ होने वाले जातीय गणना के पहले चरण में प्रत्येक मकान में नंबर डाला जाएगा।

पटनाः आज (शनिवार) से शुरू होने जा रही बिहार में जातीय जनगणना को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक काम की शुरुआत होने वाली है। ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम सड़क पर भी उतरे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजद नेता ने कहा कि ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम सड़क पर भी उतरे थे और मनमोहन जी की सरकार ने जाति जनगणना सर्वे भी कराया था लेकिन भाजपा ने इसके डेटा को भ्रष्ट बता दिया था।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है। ये लोग नहीं चाहते कि जाति जनगणना हो। जब हम लोग गए तभी भी बीजेपी ने बहुत नाटक किया था। आज इसकी शुरुआत हो रही है इससे सही डेटा आएगा तो हम उसी हिसाब से बजट का स्वरूप तैयार करेंगे और कल्याणकारी योजना बनेगी।

बिहार में जातीय गणना की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। पहले चरण में आवासीय मकानों की गिनती होनी है। इसकी शुरुआत पटना के वीआईपी इलाकों से होगी, जहां अधिकारियों और विधायक, मंत्रियों के आवास हैं। 7 जनवरी से प्रारंभ होने वाले जातीय गणना के पहले चरण में प्रत्येक मकान में नंबर डाला जाएगा।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस गणना के जरिए सरकार जाति के साथ साथ लोगों की आर्थिक स्थिति का भी जानकारी लेगी ताकि आने वाले समय में उसके हिसाब से विकास का पैमाना निर्धारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर यह जातिगत जनगणना बिहार के साथ साथ पूरे देश में कराई गई होती तो समाज के हर तबके के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया