लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश इलाज देने की योजना बना रही है सरकार, 2.5 लाख रुपये होगी सीमा

By भाषा | Updated: July 1, 2020 05:25 IST

सरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए 2.5 लाख रुपये प्रति केस की दर से कैशलेस उपचार योजना शुरू करने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत प्रत्यके मामले में अधिकतम सीमा 2.5 लाख रुपये रहेगी।

नई दिल्ली। सरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द नकदीरहित (कैशलेस) इलाज की सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत प्रत्यके मामले में अधिकतम सीमा 2.5 लाख रुपये रहेगी। देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। यह दुनिया में सबसे अधिक है। इन आंकड़ों को देखते हुए यह योजना काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है और तीन लाख लोग अपंग हो जाते हैं।

राज्यों के परिवहन सचिवों तथा आयुक्तों को मंगलवार को भेजे पत्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि नकदीरहित इलाज की योजना के लिए उसके तहत एक मोटर वाहन दुर्घटना कोष बनाया जाएगा। इस योजना को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा।

सड़क दुर्घटना पीड़ित को कैशलेस 2.5 लाख रुपये इलाज की सुविधा दी जाएगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसमें कहा गया है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकदीरहित इलाज मुहैया कराने के लिए संभवत: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मजबूत आईटी ढांचे का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक सड़क दुर्घटना पीड़ित चाहे वह भारतीय हो या विदेशी नागरिक इस योजना के लिए लाभार्थी माना जाएगा। यह स्कीम और 2.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति/दुर्घटना होगी।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश के 36 में से 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है और इस योजना का लाभ लगभग 13 करोड़ परिवारों को मिल रहा है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निकटतम उपयुक्त अस्पताल में कैशलेस ट्रॉमा देखभाल उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया