लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जीएमएडीए के पूर्व अधिकारी के खिलाफ ईडी के छापे में नकदी, विदेशी मुद्रा बरामद

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीएमएडीए) के पूर्व मुख्य अभियंता और पंजाब में मल्टी सिस्टम ऑपरेटर के प्रमोटर के परिसरों पर धन शोधन मामले की जांच के तहत छापा मारकर 10.30 लाख रुपये नकद और कुछ विदेशी मुद्रा बरामद की है।

बृहस्पतिवार को लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़ और नवांशहर में छापा मारा गया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत सुरिन्दर पाल सिंह ऊर्फ पहलवान के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारा गया।

सिंह पहले पंजाब मंडी बोर्ड और जीएमएडीए के मुख्य अभियंता रह चुके हैं।

एजेंसी के अनुसार, ‘‘गुरदीप सिंह झुझर के परिसरों और उसके नियंत्रण वाली कंपनियों जैसे झुझर कंस्ट्रक्शंस एंड ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड और फास्टवे ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड (एमएसओ) के मुख्य व्यावसायिक परिसरों की भी तलाशी ली गई।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 10.30 लाख रुपये नकद तथा कुछ विदेशी मुद्रा, जिसकी कीमत 4,000 अमेरिकी डॉलर है, बरामद हुए हैं।’’

बयान के अनुसार, कुल पांच लॉकर और 6.70 करोड़ रुपये की सावधि जमा फ्रीज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं