लाइव न्यूज़ :

Cash-for-jobs scam: गोवा में कैश-फॉर-जॉब्स घोटाले पर हंगामा?, विपक्ष के निशाने पर सावंत सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 05:58 IST

Cash-for-jobs scam: विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान तब आया जब जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक लिंक को खारिज करना खुद में संदेह पैदा करता है।जनता के सामने सच लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Cash-for-jobs scam:गोवा में कैश-फॉर-जॉब्स घोटाले ने राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में किसी भी राजनीतिक संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया, "जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।" लेकिन जांच पूरी होने से पहले दिए गए इस बयान ने विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान तब आया जब जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "किसी को नहीं बख्शा जाएगा।" हालांकि, उनके इस बयान पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

विजय सरदेसाई का हमला

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने सावंत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, खुद ही कैश-फॉर-जॉब्स घोटाले में क्लीन चिट देने का प्रयास कर रहे हैं। यह दिखाता है कि जांच कितनी पारदर्शी होगी। हर कोई जानता है कि गिरफ्तार हुए लोगों के राजनीतिक संबंध हैं।" उनका कहना है कि जांच पूरी होने से पहले राजनीतिक लिंक को खारिज करना खुद में संदेह पैदा करता है।

विपक्ष की मांग और जनता का आक्रोश

कांग्रेस ने इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन और बंबई उच्च न्यायालय की विशेष पीठ बनाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर ने आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से भाजपा सरकार नौकरियां बेचती रही है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सच लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

भाजपा की सफाई और विपक्ष का दबाव

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने कहा कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, कांग्रेस ने 2019 के बाद हुई भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

टॅग्स :गोवाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह