लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोबारी के घर से नकद और दो करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूटे

By भाषा | Updated: November 6, 2021 01:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को दो घरेलू सहायिकाओं ने अपने तीन साथियों के साथ एक कारोबारी के घर से नकद और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहने कथित रूप से लूट लिए।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें शाम छह बजकर चार मिनट पर पश्चिम विहार ईस्ट में लूटपाट होने की सूचना मिली।

हरमीत कौर (46) और उनके कारोबारी पति ने करीब डेढ़ महीने पहले मीना और हेमा कुमारी को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था तथा उन्हें रहने के लिए घर के भूतल पर जगह मुहैया कराई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे दो में से एक घरेलू सहायिका की मदद से एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसने पेचकस से कौर को धमकाया। इस बीच, दो और लोग अंदर आ गए।

उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने घर के सभी कमरे की तलाशी ली और नकद तथा दो करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह