लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए 2,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली सरकार द्वारा लगाये गये रात्रिकालीन कर्फ्यू का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए 2,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस संबंध में शनिवार रात 10 बजे से रविवार की सुबह पांच बजे तक 222 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 और सीआरपीसी की धाराओं 107 और 151 के तहत कुल 2,523 मामले दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए लोगों को 520 ‘चालान’ जारी किए।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सात घंटे का रात्रि कर्फ्यू लगाये जाने की घोषणा की थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा शहर में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा किये जाने के बाद यह निर्णय लिया गया था।

रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए