लाइव न्यूज़ :

देश में 250 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले सबसे कम

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर देश में मंगलवार को पिछले 259 दिनों में, कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नये मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में सामने आए नये मामलों के बाद देश में संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,96,237 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 443 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 25 दिनों से 20,000 से कम है और रोजाना के नये मामले अब लगातार 128 दिनों से 50,000 के आंकड़े से नीचे रह रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.45 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से कुल 5,041 मामले घटे हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos