लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 547 दिन बाद एक लाख से कम

By भाषा | Updated: December 1, 2021 11:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत में कोविड-19 के 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,96,776 हो गई। वहीं देश में 547 दिन बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को एक लाख से कम हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 267 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,247 हो गई। देश में लगातार 54 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 156 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,023 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,520 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.81 फीसदी है, जो कि पिछले 58 दिनों में दो फीसदी से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 फीसदी दर्ज की गई, पिछले 17 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है।

अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,40,28,506 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। देश में अब तक टीकाकरण अभियान के तहत टीके की 124.10 करोड़ खुराक दी गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में 267 और मरीजों की मौत हुई, जिनमें से 177 लोगों की मौत केरल में हुई और 35 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। केरल सरकार ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में मौत के 177 मामलों में से 19 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 158 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से 4,69,247 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,997 लोग, केरल के 40,132 लोग, कर्नाटक के 38,211 लोग, तमिलनाडु के 36,481 लोग, दिल्ली के 25,098 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,911 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,486 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह