लाइव न्यूज़ :

पराली जलाये जाने के लिए पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाएं: आप

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी वायु गुणवत्ता आयोग के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय से भी अपील करना चाहती है कि वह पराली जलाये जाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण के लिए स्वत: संज्ञान लें तथा हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक लापरवाही के लिए मामला दर्ज करें।

आप की प्रवक्ता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के लोग स्वच्छ हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं।

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि पराली जलाने की वजह से होने वाले प्रदूषण ने लोगों के फेफड़ों को और कमजोर कर दिया है, जो पहले से ही कोविड-19 से प्रभावित थे।

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने कहा, ‘‘हम वायु गुणवत्ता आयोग के साथ ही उच्चतम न्यायालय से भी अपील करना चाहते हैं कि वे मामले पर संज्ञान लें और हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करें। हम मांग करते हैं कि उनके खिलाफ आपराधिक लापरवाही के मामले दर्ज किए जाने चाहिए। उनकी लापरवाही की वजह से दिल्ली-एनसीआर और पूरा उत्तर भारत एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से पीड़ित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब