लाइव न्यूज़ :

एनजीओ के विदेशों से चंदा प्राप्त करने और धर्म परिवर्तन से जुडे मामलों की जांच की जाये : शिवराज

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:46 IST

Open in App

भोपाल, 29 नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विदेशों से चंदा प्राप्त करने वाली स्वंय सेवी संगठनों तथा वैमन्यस्ता फैलाने और धर्म परिवर्तन में लिप्त लोंगो की जांच के निर्देश दिये ।

चौहान ने संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, महानिरीक्षकों को आनलाइन संबोंधित करते हुए कहा कि ऐसे गैर सरकारी संगठनों को मध्यप्रदेश में संचालन की अनुमति नहीं दी जायेगी।

यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे विदेशों से चंदा प्राप्त करने वाले गैर सरकारी संगठनों की पहचान करें और धन प्राप्त करने के उद्देश्यों की जानकारी लें।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई समूह समाज को विभाजित कर रहे हैं, इसलिए उनकी पहचान कर सूची तैयारी की जानी चाहिए।

चौहान ने कहा कि ‘‘ मध्यप्रदेश में धर्म परिवर्तन, वैमन्यस्ता फैलाने और समाज को बांटने में शामिल गैर सरकारी संगठन के लिये कोई जगह नहीं है। हम उन्हें यहां नहीं रहने देंगे। हमें ऐसे संगठनों/संस्थानों से जुडे लोगो की पहचान करनी चाहिए।’’

बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षो में सात कट्टर माओवादी (एसीएम के एरिया कमेटी के सदस्य) पुलिस मुठभडों में मारे गए और तीन को गिरफ्तार किया गया। इससे उनके हथियारों को जब्त करने के साथ साथ तेंदूपत्ता ठेकेदारो से जबरन वसूली की गतिविधियों पर भी अंकुश लगा है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस दौरान माओवादियों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में 18 लोंगो को गिरफ्तार किया गया।

चौहान ने राज्य में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को इन अपराधों को रोकने का हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि इस साल एक जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच 1665 लड़के और 3609 लडकियों समेंत 11,268 लापता लोगो का पता लगाया गया और उन्हें छुडाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन