लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में रेल की पटरी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने वालों पर मामले दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर हरियाणा में सोमवार को किसानों द्वारा छह घंटे तक रेल की पटरी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कई लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज किये गए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मामले दर्ज किये।

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किये गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर आरोपी अज्ञात हैं। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर बताया कि सोनीपत में किसान यूनियन के चार नेताओं समेत 100 से 120 प्रदर्शनकारियों पर मामले दर्ज किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में जिन अन्य लोगों पर आरोप हैं, वे अज्ञात और अनाम हैं। आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि अंबाला में भी एक मामला दर्ज किया गया है।

लखीमपुर खीरी हिंसा के संबंध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के छह घंटे के ‘रेल रोको’ आंदोलन के तहत हरियाणा और देश के अन्य भागों में किसानों ने प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos