लाइव न्यूज़ :

मार्च निकालने पर किसानों के विरूद्ध दर्ज किये गये मामले वापस लिये जाएं : एसकेएम

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)ने रविवार को मांग की कि तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध उसके प्रदर्शन के सात महीने पूरा होने के मौके पर 26 जून को उसके द्वारा मार्च निकालने पर किसानों के विरूद्ध दर्ज किये गये मामले वापस लिये जाएं।

आंदोलन कर रहे कृषक संगठनों के महागठबंधन एसकेएम ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने कई आरोपों को लेकर कई किसानों के विरूद्ध मामले दर्ज किये हैं।

किसानों ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध प्रदर्शन के सात महीने पूरे होने पर शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपालों को सौंपने के लिए विभिन्न राज्यों में मार्च निकाला था।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘ चंडीगढ़ में बताया जाता है कि एसकेएम के कई नेताओं और कई अन्य प्रदर्शनकारियों के विरूद्ध भादसं की 147, 148,149,186,188,332 और 353 धाराओं के तहत प्राथमिकियां दर्ज की गयीं। ’’

उसने यह भी आरोप लगाया कि सड़कों पर बैरीकेड लगाने के बाद ‘पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। ’’

उसने कहा, ‘‘ इस प्रकार के अलोकतांत्रिक एवं अधिनायकवादी आचरण से भी आगे बढ़कर एसकेएम नेताओं के विरूद्ध अब मामले दर्ज किये जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा इसकी निंदा करता है और मांग करता है कि प्राथमिकियां तत्काल एवं बिना शर्त वापस ली जाएं।

एसकेएम ने कहा कि कई स्थानों पर किसानों को राजभवन तक रैलियां भी नहीं निकालने नहीं दी गईं और एसकेएम नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

उसने कहा, ‘‘ एसकेएम इसकी निंदा करता है और बताना चाहता है कि यह अपने आप में लोकतंत्र की विफलता एवं अघोषित आपातकाल है जिससे हम गुजर रहे हैं। ’’

उसने कहा कि हिसार में 15 किसानों के विरूद्ध मामले दर्ज किये गये जिन्होंने 25 जून को भाजपा की बैठक के विरोध में प्रदर्शन किया था। उसने कहा कि प्राथमिकियां तत्काल वापस ली जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग