लाइव न्यूज़ :

किसानों के खिलाफ 2011 में दर्ज मामले वापस लिए गए

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:23 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 28 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के भट्टा पारसौल गांव में 2011 में किसान आंदोलन के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिए जाने पर किसानों ने खुशी जतायी है।

स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का अनुरोध किया था।

उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास के बाद किसानों के खिलाफ दर्ज मामले सरकार ने वापस ले लिए हैं।

मामले वापस लिए जाने के बाद भट्टा पारसौल के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डॉ महेश शर्मा से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है, और उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हक एवं हित में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।

गौरतलब है, किसान नेताओं ने कहा कि बसपा शासनकाल में जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने किसानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?