लाइव न्यूज़ :

कोविड से बचाव के उपायों के प्रति लापरवाही से बढ़ रहे हैं मामले: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

हर्षवर्धन ने कहा कि 80 फीसदी से ज्यादा मामले कुछ राज्य से हैं।

मंत्री ने जोर दिया कि मास्क लगाने और एक-दूसरे से दूरी बनाने जैसे उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए। इसका पालन टीके की उपलब्धता होने के बावजूद किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि वह संसदीय सौध में अति-विशिष्ट परामर्श के लिए छठे व्यापक स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे। इस शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया है।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संसदीय सौध चिकित्सा केंद्र में वर्षभर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में हर्षवर्धन ने कहा, “इस केंद्र में प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा सहित विभिन्न विषयों में विशेषज्ञों की सेवाएं मिल रही हैं।”

उन्होंने कहा, “ पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहे इन शिविरों से सांसदों, पूर्व-सांसदों, उनके परिजनों और अन्य कर्मी लाभान्वित होते रहे हैं। इस वर्ष इस केंद्र में कोविड जांच और कोविड का टीका लगाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।”

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ केवल कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।”

उन्होंने कहा,“देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण उचित कोविड व्यवहार में लापरवाही करना है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि टीके की उपलब्धता के बाद भी उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए।”

मंत्री ने कहा, “ उचित कोविड व्यवहार और कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है और हमें इस टीकाकरण को जन आन्दोलन बनाना है।”

हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि अब तक लगभग तीन करोड़ लोगों को कोविड टीके लगाए जा चुके हैं और टीकाकरण अभियान में तेजी आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?