लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, संक्रमण दर करीब 11 प्रतिशत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:38 IST

Open in App

कोहिमा, 16 जुलाई नगालैंड में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 95 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 26,476 जबकि तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 519 हो गयी।

लगातार चौथे दिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई और संक्रमण दर 10.83 प्रतिशत हो गयी जबकि राष्ट्रीय औसत 2.6 प्रतिशत है। कोहिमा में 47, त्वेनसांग में 13, मोकोकचुंग में 11, दीमापुर में नौ, लोंगलेंग में छह मामले आए। राज्य में एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ न्येनथुंग किकोन ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 61 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 24,145 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। अब तक कुल 2,44,460 नमूनों की जांच की गयी।

बहरहाल, नागालैंड सरकार ने 'अनलॉक' के तीसरे चरण में प्रतिबंधों में ढील के साथ शुक्रवार को उच्च-माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों को 26 जुलाई से फिर से खोलने की अनुमति दी। सरकार के प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने कहा कि 'अनलॉक' का तीसरा चरण 18 जुलाई से शुरू होगा और एक अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित