लाइव न्यूज़ :

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले नियंत्रण में : मांडविया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 14:55 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वर्तमान में केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले नियंत्रित हो रहे है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वहां भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगी।

मांडविया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे, मैं खुद केरल जाकर आया हूं और दिल्ली से विशेषज्ञों की एक टीम भी वहां भेजी गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में केरल के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारी के साथ विस्तार से बातचीत हुई। वहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले नियंत्रित हो रहे है और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में वहां भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगी।’’

देश में बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की उपलब्धता के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘बच्चों के टीके के लिये अभी भारत बायोटेक और जायडस कैडिला अनुसंधान कर रही है और तीसरे चरण के परीक्षण चल रहे हैं।’’

मांडविया ने कहा, ‘‘ तीसरे चरण के परीक्षण सफल होने के बाद बच्चों का टीका आयेगा।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान में आने वाले समय में मेडिकल कॉलेजों में कुल 2600 सीटों की उपलब्धता होगी और इससे राजस्थान के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है