लाइव न्यूज़ :

पिछले दो दशक में युवाओं में कोलोरेक्टल कैंसर के मामले बढ़े : अपोलो समूह

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर देश के एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दो दशकों में युवा वयस्कों में कोलोरेक्टल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं तथा कोविड-19 महामारी ने इस बीमारी से पीड़ित रोगियों की परेशानी को बढ़ा दिया है।

अपोलो हेल्थकेयर द्वारा संचालित एक अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जब लक्षण दिखाई देते हैं तो जांच में देरी होने से भी ऐसे मामले बढ़ जाते हैं तथा कोविड महामारी के दौरान घर पर रहने के कारण कई रोगियों की बीमारियां अगले चरण में पहुंच गयीं। कोलोरेक्टल कैंसर की शुरुआत पेट या मलाशय से होती है।

अपोलो समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले दो दशक में 20 साल से करीब 49 साल तक की आयु के वयस्कों में कोलोरेक्टल कैंसर की दर बढ़ रही है।’’ बयान के अनुसार यह ऐसी उम्र होती है जब लोग सक्रिय होते हैं तथा यह दौर परिवार और करियर निर्माण के लिहाज से भी अहम होता है तथा उपचार के बाद ऐसे रोगियों के लिए जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

बयान में कहा गया है, "हालांकि, अगर शुरुआती चरणों में कोलोरेक्टल कैंसर की पहचान की जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है तथा रोबोटिक कोलोरेक्टल सर्जरी से मरीजों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है।"

अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ कोलोरेक्टल सर्जरी ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में अपने पांच साल पूरे कर लिए। इस मौके एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आयोजित था। इस दौरान कोलोरेक्टल कैंसर के लिए सर्जरी कराने वाले कुछ रोगियों ने अपने अनुभव साझा किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos