लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टिप्पणी को लेकर दास के खिलाफ मामला दर्ज हो: भाजपा नेता का दिल्ली पुलिस से अनुरोध

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मुंबई भाजपा सचिव विवेकानंद गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल भेजकर अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ अमेरिका में एक शो के दौरान उनकी विवादित टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

गुप्ता ने यह ईमेल मंगलवार को भेजा। इस ईमेल में गुप्ता ने लिखा है कहा कि दास ने अपने ‘मोनालॉग’ ‘आई कम फ्राम इंडिया’ में की गई कुछ टिप्पणी से राष्ट्रवादियों की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दास ने जॉन एफ कैनेडी सेंटर, अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, और टिप्पणी जिससे सभी राष्ट्रवादियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमारे देश की महिलाओं के खिलाफ उनका बयान कि - ‘‘हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं - पूरी तरह से अस्वीकार्य और शरारती है।’’

गुप्ता ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने देश की ‘झूठी’ तस्वीर पेश करने की कोशिश की है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वीर दास द्वारा हमारे देश की महिलाओं के बारे में विदेश में इस तरह की बातें करना राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक है।’’

गुप्ता ने ईमेल में लिखा है, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि वीर दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-बी, 295-ए, 505 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करें और आवश्यक कदम उठाएं।’’

दास इस समय अमेरिका में हैं और उन्होंने गत सोमवार को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। ‘आई कम फ्राम इंडिया’ शीर्षक वाले छह मिनट का यह वीडियो वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया कार्यक्रम का हिस्सा है।

जानेमाने कलाकार ने इस वीडियो क्लिप में विभिन्न विषयों को छुआ। इन विषयों में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दे और कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। उन्होंने एक दिन बाद एक बयान जारी करके स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य देश का अपमान करना नहीं था। ट्विटर उपयोगकर्ताओं एक वर्ग ने उनके मोनोलॉग से क्लिप और तस्वीरें पोस्ट कीं।

दास ने कहा, ‘‘कृपया संपादित अंशों से बहकावे में नहीं आयें। लोग आशा के साथ भारत के लिए जयकार करते हैं, नफरत से नहीं। लोग भारत के लिए सम्मान के साथ ताली बजाते हैं, द्वेष से नहीं। आप नकारात्मकता के साथ टिकट नहीं बेच सकते, वाहवाही नहीं बटोर सकते या महान लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं, ऐसा आप केवल गर्व के साथ कर सकते हैं। मुझे अपने देश पर गर्व है और मैं उस गौरव को दुनिया भर में लेकर जाता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल