लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टिप्पणी को लेकर दास के खिलाफ मामला दर्ज हो: भाजपा नेता का दिल्ली पुलिस से अनुरोध

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मुंबई भाजपा सचिव विवेकानंद गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल भेजकर अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ अमेरिका में एक शो के दौरान उनकी विवादित टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

गुप्ता ने यह ईमेल मंगलवार को भेजा। इस ईमेल में गुप्ता ने लिखा है कहा कि दास ने ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ शीर्षक अपने वीडियो में की गई कुछ टिप्पणी से राष्ट्रवादियों की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दास ने जॉन एफ कैनेडी सेंटर, अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, और टिप्पणी जिससे सभी राष्ट्रवादियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमारे देश की महिलाओं के खिलाफ उनका बयान कि - ‘‘हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं - पूरी तरह से अस्वीकार्य और शरारती है।’’

गुप्ता ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने देश की ‘झूठी’ तस्वीर पेश करने की कोशिश की है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वीर दास द्वारा हमारे देश की महिलाओं के बारे में विदेश में इस तरह की बातें करना राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक है।’’

गुप्ता ने ईमेल में लिखा है, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि वीर दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-बी, 295-ए, 505 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करें और आवश्यक कदम उठाएं।’’

दास इस समय अमेरिका में हैं और उन्होंने गत सोमवार को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ शीर्षक वाले छह मिनट का यह वीडियो वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया कार्यक्रम का हिस्सा है।

जानेमाने कलाकार ने इस वीडियो क्लिप में विभिन्न विषयों को छुआ। इन विषयों में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दे और कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। उन्होंने एक दिन बाद एक बयान जारी करके स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य देश का अपमान करना नहीं था। ट्विटर उपयोगकर्ताओं एक वर्ग ने उनके मोनोलॉग से क्लिप और तस्वीरें पोस्ट कीं।

दास ने कहा, ‘‘कृपया संपादित अंशों से बहकावे में नहीं आयें। लोग आशा के साथ भारत के लिए जयकार करते हैं, नफरत से नहीं। लोग भारत के लिए सम्मान के साथ ताली बजाते हैं, द्वेष से नहीं। आप नकारात्मकता के साथ टिकट नहीं बेच सकते, वाहवाही नहीं बटोर सकते या महान लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं, ऐसा आप केवल गर्व के साथ कर सकते हैं। मुझे अपने देश पर गर्व है और मैं उस गौरव को दुनिया भर में लेकर जाता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos