लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री को 'जान से मारने' की धमकी के प्रकरण में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:10 IST

Open in App

मोहाली, दो जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को ''जान से मारने'' की धमकी देने वाले पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-66/67 के चौराहे के निकट लगे गाइड मैप पर यह पोस्टर चिपकाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री को मारने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की पेशकश की गई थी।

उन्होंने बताया कि पोस्टर पर एक ईमेल आईडी भी लिखी हुई मिली है। इस मामले में जांच जारी है और पोस्टर वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फेज-11 पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले से संबंधित अधिक जानकारी देने से इंकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह