लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बेटे को छोड़कर भागे व्यक्ति पर लिव-इन साथी की हत्या करने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर गुजरात पुलिस ने अपने 10 महीने के बेटे को छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर अपनी लिव-इन साथी और बच्चे की मां की हत्या करने का आरोप है जिसके बाद वडोदरा पुलिस ने उसके खिलाफ अब हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सचिन दीक्षित ने शुक्रवार रात गांधीनगर के पेठापुर गांव में एक गौशाला के पास अपने बच्चे के छोड़ दिया था और उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन राजस्थान के कोटा में उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और यहां लाया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि दीक्षित पहले से ही शादीशुदा है और उसने अपनी लिव-इन साथी मेंहदी उर्फ हीना पठानी की वडोदरा के बापोद स्थित अपने घर में आठ अक्टूबर को हत्या कर दी थी और अपने बच्चे को छोड़ दिया था ।

पुलिस के मुताबिक, हीना का शव एक बैग में पैक कर घर की रसोई की अलमारी में रखा गया था। पुलिस ने बताया कि दीक्षित ने उससे कहा था कि वह अपनी पत्नी और माता-पिता के पास वापस जाना चाहता है जो गांधीनगर में रहते हैं और उनके साथ उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित होना चाहता है जिसके बाद दीक्षित की हीना के साथ बहस हुई और उसने हीना की गला घोंटकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दीक्षित के खिलाफ यह (हत्या की) दूसरी प्राथमिकी है। यह वडोदरा के बापोद थाने में दर्ज की गई है उन्होंने बताया कि उस पर पहले ही अपहरण (भारतीय दंड संहिता की की धारा 363) और बच्चे को छोड़ने (धारा 317) के तहत मामला दर्ज है। गांधीनगर पुलिस ने उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

गांधीनगर के पुलिस उपाधीक्षक एमके राणा ने बताया कि सोमवार सुबह अदालत में पेश किए जाने से पहले, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने उसके डीएनए का नमूना लिया ताकि पता लगाया जा सके कि वह बच्चे का पिता है या नहीं

दीक्षित हफ्ते में पांच दिन हीना के साथ वडोदरा में रहता था, जहां वह काम करती था और सप्ताहांत पत्नी और माता-पिता के साथ गांधीनगर के अपने फ्लैट में बिताता था।

गांधीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभय चूडासमा ने पत्रकारों को रविवार को बताया था कि उसकी हीना से 2019 में तब मुलाकात हुई जब वह अहमदाबाद के एक शोरूम में काम करती थी। उन्होंने बताया कि दीक्षित की वडोदारा में नौकरी लग गई और वे फिर मिले तथा उन्होंने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल