लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से पेट्रोल-डीजल लाकर अवैध तरीके से बेचने के मामले में मामले दर्ज

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:16 IST

Open in App

मथुरा, एक जून राजस्थान में कम कीमत पर मिलने वाले डीजल-पेट्रोल को यहां वन विभाग की जमीन पर कथित रूप से अवैध पेट्रोल पम्प के माध्यम से बेचने के मामले में दो मुकदमे दर्ज कराये गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उक्त भूमि के मालिक वन विभाग एवं तहसील प्रशासन, बाट एवं माप विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आदि ने मिलकर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं।

गोवर्धन के उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति गोवर्धन-डीग रोड पर राजस्थान सीमा पर स्थित गांठौली गांव में बिना सरकारी अनुमति के अवैध पेट्रोल पम्प खोलकर धड़ल्ले से डीजल व पेट्रोल की बिक्री कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार विजय श्याम के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा व बाट व माप निरीक्षक की टीम मौके पर भेजी गई।

यादव के अनुसार जांच दल को आता देखकर पम्प चला रहे तीन लोग आनन-फानन में वहां लगी डिस्पेंसर मशीन को उखाड़ कर नजदीक के खेत में डालकर भाग गए।

उन्होंने बताया, इस मामले में एक मुकदमा इस टीम की ओर से अनेक सुसंगत धाराओं में तथा दूसरा मुकदमा उक्त भूमि के स्वामी वन विभाग के गोवर्धन क्षेत्र के रेंजर राधेश्याम द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 33 के तहत थाना गोवर्धन में दर्ज कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इसी बीच लोक निर्माण विभाग के स्थानीय प्राधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि किसी ने सौंख-कुम्हेर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के लिए उनकी भूमि कब्जा ली है।

नायब तहसीलदार विजय श्याम, आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, एआरओ विजय शंकर वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह परमार और बाट व माप निरीक्षक अनुराग सिंह कुशवाह की टीम को जांच के लिए भेजा गया तो संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल