लाइव न्यूज़ :

मां की हत्या के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:41 IST

Open in App

जींद, 30 जून जींद में एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करके पुलिस और परिजनों को जानकारी दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार हिसार जिले के गामड़ा गांव निवासी विनोद (22) अपनी मां व बहन सपना के साथ शहर के शर्मा नगर में रहता था। उन्होंने बताया कि सपना ने शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसके पिता आजाद की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी और ढाई साल पहले उसकी मां बिमला उसे साथ लेकर जींद में किराये के मकान में डेयरी चलाने लगी।

उन्होंने सपना की शिकायत के हवाले से बताया कि उसका छोटा भाई विनोद गांव में ही दादा धर्मपाल और दादी रोशनी के पास रहता था। सपना के मुताबिक विनोद अपने विवाह के लिए लगातार अपनी मां पर दबाव डाल रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले अट्टा-सट्टा (अपने रिश्ते के बदले बहन का रिश्ता देने की शर्त) में शादी की बात सामने आयी तो मां ने इससे इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार इसी के कारण से विनोद अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा करता था।

कुमार के अनुसार मंगलवार सुबह विनोद दादा-दादी के बुलाने की बात कहकर सपना को गांव में छोड़ आया और खुद किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकल गया।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया, ‘‘विनोद शाम को फोन करके भैंस के दूध नहीं देने की बात कहकर सपना को वापस जींद ले आया। गेट बंद होने के चलते विनोद दीवार फांदकर अंदर घुसा और बाहर आकर कहा कि मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सपना का आरोप है कि जब उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो विनोद ने कुछ नहीं दिखाया। बाद में वह अपने दोस्त आंशु के साथ मिलकर मां के शव को कपड़े में बांधकर गांव ले गया और वहां पर रिश्तेदारों को सूचित किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि सपना ने भाई विनोद पर मां की हत्या करने का आरोपव लगाया है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद और उसके दोस्त आंशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग