लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पड़ोसी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:42 IST

Open in App

ठाणे, 28 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध रखने वाले 24 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जिसके लिए उस पर मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

करजत रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संभाजी लक्ष्मण यादव ने कहा कि नेरल के निवासी जयदेव विरले के विरुद्ध रेलवे पुलिस ने धारा 306 के तहत एक मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि मृतका बदलापुर की रहने वाली थी और चार सितंबर को बदलापुर तथा वंगनी के बीच रेल की पटरी पर उसका शव मिला जिसके बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था।

जांच में पता चला कि महिला विवाहित थी और आरोपी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दावा किया है कि आरोपी महिला को परेशान करता था जिसके कारण उसके आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान