लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:47 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 20 जून प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जातीय विद्वेष भड़काने के आरोप में एक युवक के खिलाफ शनिवार की शाम को मामला दर्ज किया है।

कोतवाली पट्टी के थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद ने रविवार को बताया कि भाजपा के सेक्टर प्रभारी सतीश सिंह द्वारा गयी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के बींद गाँव निवासी हल्लू यदुवंशी ने फेसबुक पर कई दिनों से जातीय विद्वेष भड़काने से संबंधित पोस्ट करने के अलावा राज्‍य सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उन्‍होंने बताया कि सतीश सिंह की तहरीर पर आरोपी हल्लू के विरुद्ध जातीय विद्वेष भड़काने व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र