लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:26 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के नाम पर कथित तौर पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर कथित नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ यहां के गौतमपल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सपा के ट्वीट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर कथित रूप से नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सपा ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और बदनाम करने का खेल चल रहा है। पटेल की शिकायत पर यहां राजधानी के गौतमपल्ली थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटेल ने रविवार को अपनी शिकायत में कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करने के मकसद से उनके नाम से ट्विटर पर झूठा बयान डाला गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। उत्तम ने ऐसे संदेशों के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिये हैं।

गौतमपल्‍ली के थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की शिकायत पर आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos