लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:19 IST

Open in App

::आखिरी पैरे में तारीख में सुधार के साथ ::

लखनऊ, 27 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के नाम पर कथित तौर पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ यहां के गौतमपल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सपा के ट्वीट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सपा ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और बदनाम करने का खेल चल रहा है। पटेल की शिकायत पर यहां राजधानी के गौतमपल्ली थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटेल ने रविवार को अपनी शिकायत में कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करने के मकसद से उनके नाम से ट्विटर पर झूठा बयान डाला गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। उत्तम ने ऐसे संदेशों के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य