लाइव न्यूज़ :

नोएडा में व्यक्ति की हत्या मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 30, 2021 09:50 IST

Open in App

नोएडा, 30 अक्टूबर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास कार सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि मृतक की पहचान थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा धर्मपुरा के रहने वाले मंजीत के रूप में हुई है। व्यक्ति थाना बादलपुर का बदमाश था, जो अपनी दूसरी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में रहता था। उसकी पहली पत्नी गांव खेड़ा धर्मपुर में रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि मंजीत की हत्या उसके किसी परिचित ने की है।

थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास शुक्रवार देर रात को कार से जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मृतक की पहचान कुख्यात बदमाश मंजीत के रूप में हुई और उसके खिलाफ लूट, हत्या व डकैती के आरोप में मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी के अंदर दो लोग थे। आशंका है कि घटना मृतक के किसी परिचित ने अंजाम दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में शनिवार तड़के मंजीत के जीजा योगेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और मौके पर श्वान दस्ते और फॉरेंसिक टीम को जांच में मदद के लिए बुलाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी