लाइव न्यूज़ :

शाहदरा में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली में शाहदरा के रोहताश नगर इलाके में एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट पर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में एक व्यक्ति गली में आवारा कुत्ते को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ता लंगड़ा कर भागने की कोशिश करता है लेकिन फिर एक अन्य व्यक्ति उसके सिर पर वार कर देता है, जिसके बाद कुत्ता बेहोश हो जाता है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर साथियासुंदरम ने कहा,“पूर्वी रोहताश नगर निवासी सौरभ की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर