लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से पीपल का पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:37 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 दिसंबर मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीपल का एक पेड़ अवैध रूप से काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जिन्होंने यहां चरण सिंह मार्केट के पास स्थित एक पेड़ काटने के अलावा एक शिवलिंग को भी कथित तौर पर मूल स्थान से हटा दिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी अटकलें हैं कि बिजली विभाग को पेड़ के बिजली के तारों के सम्पर्क में आने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उसके कर्मचारियों ने पेड़ काटा। हालांकि, बिजली विभाग ने इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली थी।

थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो