लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में टीआरएस के विधायक और भाजपा पार्षद के विरुद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को यहां तिरंगा फहराने के दौरान सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद टीआरएस के एक विधायक और भाजपा के एक पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा पार्षद वी श्रवण द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि मलकाजगिरी से टीआरएस के विधायक एम. हनुमंत राव और उनके साथियों ने उन्हें अपशब्द कहे और उन पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। पार्षद ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया।

श्रवण ने कहा कि भाजपा के एक नेता ने विधायक पर कुछ टिप्पणी की जिसके बाद उनपर हमला किया गया। टीआरएस के सदस्यों ने अपनी शिकायत में भाजपा पार्षद और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अपशब्द कहने और हमला करने का आरोप लगाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों दलों के कुछ नेताओं के बीच बहस हुई और उन्होंने एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा कि विधायक और पार्षद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू