लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजू दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:03 IST

Open in App

वाराणसी, 24 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संपादित किया हुआ वीडियो साझा करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजू दत्ता के खिलाफ वाराणसी के दशाश्वमेध थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला दशाश्वमेध थानाध्यक्ष प्रभारी आशीष मिश्रा की तरफ से दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि रिजू दत्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी भ्रमण के वीडियो को संपादित कर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था और इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि 13 दिसंबर की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी के गोदौलिया चौराहे के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान का एक फर्जी वीडियो तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था।

गणेश ने बताया कि रिजू दत्ता के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में थाना प्रभारी ने संपादित वीडियो साझा करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना चौक थाने के निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त (अपराध) की तरफ से ट्विटर इंडिया को भी नोटिस भेजा गया है और आईपी ब्योरा मांगने के साथ ही संबंधित ट्विटर अकॉउंट को निलंबित करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू