लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं को ‘डराने’ के आरोप में तृणमूल प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस

By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:04 IST

Open in App

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), 20 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बर्द्धमान दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी खोकोन दास के खिलाफ मतदाताओं को कथित रूप से ‘डराने’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि दास ने मंगलवार को बर्द्धमान शहर के कंकालेश्वरी कालीबाड़ी इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

दास के बयान को लेकर मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए बर्द्धमान दक्षिण सीट के सहायक पीठासीन अधिकारी दीपतरका बसु ने बर्द्धमान पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पींटू साहा को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

रिपोर्ट के अधार पर बसु ने पुलिस को तृणमूल प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में भी रिपोर्ट दाखिल की है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा