लाइव न्यूज़ :

स्टैच्यू आफ यूनिटी के प्रवेश टिकट से छेड़छाड़ को लेकर ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 जुलाई गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू) का दौरा करने वाले 12 पर्यटकों के प्रवेश टिकट के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में सूरत की एक ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी (एसओयूएडीटीजीए) की ओर से कांस्टेबल शांतिलाल तड़वी द्वारा केवड़िया थाने में निजी ट्रैवल फर्म के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और जालसाजी (468) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

केवडिया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने दिन में स्मारक के दौरे के दौरान सात वयस्कों और पांच बच्चों सहित 12 पर्यटकों से 360 रुपये का अधिक शुल्क लेने के लिए छेड़छाड़ किए गए टिकट जारी करने के लिए एजेंसी ट्रैवल मार्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की।

बयान में कहा गया है कि सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारियों द्वारा इन टिकटों की अच्छी तरह से जांच करने के बाद धोखाधड़ी का पता चला।

बयान में कहा गया है कि हालांकि एक वयस्क के प्रवेश की वास्तविक कीमत 380 रुपये है, लेकिन यह सात टिकटों पर 410 रुपये में छपी थी। इसी तरह, बच्चों के लिए 230 रुपये के बजाय, बच्चों के सभी पांच टिकटों पर ऑनलाइन टिकटों के प्रिंटआउट पर 260 रुपये लिखा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है