लाइव न्यूज़ :

महिला से बलात्कार के आरोप में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:36 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ एक महिला को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर धोखा देने और उससे बलात्कार करने का मामला यहां दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षु अधिकारी, जो तेलंगाना के एक पूर्व विधायक का बेटा है और वर्तमान में तमिलनाडु के मदुरै जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रशिक्षण ले रहा है, ने 2019 से यहां कई बार उसे ब्लैकमेल करके और धमकी देकर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद 27 सितंबर को प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उसके पिता के खिलाफ भी अपराध को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी और महिला के बीच पहले से संबंध थे। उसने महिला से कहा था कि वह उससे शादी करेगा लेकिन बाद में उसने जवाब देना बंद कर दिया क्योंकि ऐसा लगता है कि वह किसी और से शादी करना चाहता है। अब महिला ने शिकायत की है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां