लाइव न्यूज़ :

चंपत राय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:02 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), 20 जून विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अपमानजनक बातें लिखने के मामले में बिजनौर में एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्द मामला दर्ज किया गया है।

बिजनौर जिले में नगीना थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने रविवार बताया कि संजय बंसल ने स्वयं को चंपत राय बंसल का भाई बताते हुए तहरीर दी है कि उनके संज्ञान में विनीत नाम के व्यक्ति के फेसबुक का स्क्रीन शॉट लाया गया, जिसमें चंपत राय बंसल के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और निराधार बातें लिखी गयी हैं। संजय बंसल ने 18 जून को विनीत के मोबाइल पर फोन किया, तो फोन सुनने वाले व्यक्ति ने कहा कि नगीना की एक महिला के कहने पर यह सब लिखा गया है। व्यक्ति ने संजय के साथ फोन पर बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि संजय बंसल की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्द भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग