लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन में भांग की अवैध खेती पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:38 IST

Open in App

रामबन, 13 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भांग की अवैध खेती के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा भांग को नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने कहा कि सूचना मिली थी कि जिले के देमोट इलाके का रहने वाला तीरथ सिंह, हेमराज व अमर सिंह अपने खेतों में गुपचुप तरीके से भांग की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर रामबन पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया तथा एक विशेष दल का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ दल ने जब मौके का मुआयना किया तो पाया गया कि बड़े क्षेत्र में अवैध रूप से भांग के पौधे उगाए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि मौके पर मजिस्ट्रेट से आदेश लेने और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अवैध रूप से उगाए जा रहे भांग के पौधों को नष्ट कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो