लाइव न्यूज़ :

मथुरा में गोवंश सेविका से मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरु

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:52 IST

Open in App

मथुरा, 22 जून पद्मश्री से सम्मानित जर्मनी की नागरिक फ्रैडरिक इरिना ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुदेवी दासी ने यहां के राधाकुण्ड के पांच-छह लोगों पर गोशाला की जगह खाली करने के लिए धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक रविकांत पाराशर ने बताया कि सुदेवी दासी ने गिरधारी लाल शर्मा तथा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ गोशाला में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मथुरा जिले के राधाकुण्ड कस्बे में पिछले तीन दशक से बीमार, लाचार एवं चोटिल गोवंश की सेवा कर रही जर्मनी की नागरिक सुदेवी दासी उर्फ फ्रेडरिक इरिना बूरनिंग ने गोशाला की जमीन खाली कराने को लेकर जमीन मालिक के पुत्रों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

गायों के प्रति उनकी सेवा एवं समर्पण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सुदेवी दासी को दो वर्ष पूर्व ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

इस मामले में महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा , जिसमें कहा गया है कि उसने राधाकुण्ड में उक्त जगह हरिओम से गोवंश की सेवा के लिए किराए पर ली थी, हरिओम की मृत्यु के पश्चात उसके दोनों पुत्र जमीन पर अपना-अपना दावा जताते हुए जमीन खाली करने को कह रहे हैं और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

गोवर्धन के उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया, जिस जमीन पर गोशाला संचालित हो रही है, वह जमीन वास्तविकता में गोपीनाथ मंदिर मणिपुर ट्रस्ट की है। हरिओम शर्मा बतौर प्रबंधक उसकी देखरेख करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे