लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे को प्रधानमंत्री से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:07 IST

Open in App

कोयंबटूर, 16 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को लेकर शहर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारतीय वायुसेना और पुलिस बार-बार कह रही है कि मामले की जांच लंबित है और ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर इस संबंध में अटकलों के आधार पर कोई पोस्ट ना डालें। इसके बावजूद ‘नान थान कोवाई बाला’ (मैं कोवाई बाला हूं) नामक हैंडल से हादसे के संबंध में कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं, जिसकी जनता भी आलोचना कर रही है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि फेसबुक पर किए गए पोस्ट में व्यक्ति ने रावत और हादसे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इससे जोड़ा है। यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पोस्ट की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी), अन्य हिन्दुवादी संगठनों और जनता ने भी आलोचना की है।

उन्होंने बताया कि पोस्ट के आधार पर सर्वणमपत्ती थाना पुलिस ने विभिन्न समुदायों के बीच धर्म, नस्ल और स्थान के आधार पर वैमनस्य फैलाने आदि सहित तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि 8 दिसंबर को कुन्नूर में एमआई17वी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार देश के पहले प्रधान रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल