लाइव न्यूज़ :

‘अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी’ के प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज, कोविड दिर्शानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि ‘अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी’ के प्रमुख अहमद जिया गनी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड​​-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

तालिबान के अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद युद्धग्रस्त देश में उत्पन्न हुए संकट के बीच, भारत में बढ़ी संख्या में अफगान शरणार्थियों ने दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार स्थित यूएनएचसीआर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बेहतर अवसरों के लिए अन्य देशों में प्रवास के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी से ‘‘समर्थन पत्र’’ जारी करने की मांग की थी।

‘अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी’ के प्रमुख अहमद जिया गनी के खिलाफ 31 अगस्त को वसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘ हमने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया था। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ’’

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि अब यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अफगान शरणार्थियों द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। अदालत वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आवासीय क्षेत्रों के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने का अनरोध किया गया था।

‘अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी’ के नेतृत्व में 23 अगस्त को प्रदर्शन शुरू किया गया था और लाजपत नगर, भोगल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद तथा कई अन्य स्थानों से लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

गनी ने कहा था कि भारत में करीब 21,000 अफगान शरणार्थी हैं और उनमें से सिर्फ सात हजार के पास ही वैध दस्तावेज या शरणार्थी कार्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित