लाइव न्यूज़ :

तलाक देने और मारपीट करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 12, 2021 11:30 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),12जून गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर कस्बे में रहने वाली एक महिला को तलाक देने , उसके साथ मारपीट करने और मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेवर कस्बे में रहने वाली मुस्कान ने शिकायत की कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व खुर्जा के रहने वाले सुफियान के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार कुछ दिन पहले मुस्कान अपने भाई के घर आई थी। 29 मई को मुस्कान का पति, जेठानी, जेठ और पति का दोस्त उसके घर पहुंचे और इसके बाद सुफियान ने मुस्कान को तीन तलाक दे दिया और दो दिन बाद पंचायत करने की धमकी देकर खुर्जा चले गए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोप है कि 31 मई को ससुराल वाले दो वकील, दो पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मुस्कान के मायके आए, तथा उन्होंने उस पर एक लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने महिला के पति सुफियान, जेठ व दो अधिवक्ता तथा दो अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी कौन थे इस बारे में जांच की जा रही है। घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू