लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महिला के साथ बलात्कार के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:07 IST

Open in App

कोटा, दो अगस्त राजस्थान के बूंदी जिले के केशोराइपाटन इलाके में 50 साल के एक सरकारी स्कूल शिक्षक के खिलाफ 30 साल की महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित महिला का बयान अब तक दर्ज नहीं हुआ है, महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक हरिशंकर शर्मा ने बताया कि महिला ने केशोराइपाटन पुलिस थाने में संपर्क कर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया । उन्होंने बताया कि आरोपी बलदारा गांव में एक स्कूल में शिक्षक है।

अपनी शिकायत में, महिला ने आरोप लगाया है कि शिक्षक शनिवार को उसके इलाके में बच्चों को सरकारी स्कूल में नामांकन कराने के लिये कहने आये थे । इसमें कहा गया है कि उस वक्त वह अपने घर में थी, और आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी ।

उन्होंने बताया कि महिला ने इस बारे में अपने पति को सारी बात बतायी और इसके बाद दोनों ने अगले दिन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी । उन्होंने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?