लाइव न्यूज़ :

युवती से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:40 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर बरेली जिले के बहेड़ी इलाके में एक युवती से बलात्कार के आरोप में मदरसे के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने रविवार को बताया कि लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह चार साल पहले शीशगढ़ क्षेत्र स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करने गई थी,वहीं क्षेत्र का ही युवक ओवैस भी उसके साथ वहां पढ़ाई कर रहा था। दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

शिकायत में कहा गया कि कुछ दिनों बाद युवक मदरसे में शिक्षक के तौर पर काम करने लगा और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई,इस पर युवक ने कहा कि उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं और उसने पीड़िता का कथित रूप से जबरन गर्भपात करा दिया।

शिकायत में कहा गया कि इस घटना के बाद युवक ने युवती से बातचीत बंद कर दी और जब छात्रा के परिजन युवक के घर पहुंचे तो उन्हें कथित रूप से जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।

सजवाण ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात ओवैस के खिलाफ बलात्कार तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया