धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:21 IST2020-12-11T17:21:50+5:302020-12-11T17:21:50+5:30

Case registered against SP workers sitting on strike | धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

बिजनौर, 11दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सरकार की ‘किसान विरोधी’ नीतियों के खिलाफ धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन सहित कई कार्यकर्ता थाना हल्दौर क्षेत्र में प्रदर्शन करना चाह रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुमति नहीं देने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित कई लोग हाइवे पर धरने पर बैठ गये, बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी दिशा निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against SP workers sitting on strike

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे