लाइव न्यूज़ :

प्रशासन की अनुमति के बिना बैठक करने के आरोप में सपा विधायक और नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:24 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र) 11 मई कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने और प्रशासन की अनुमति के बिना बैठक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधान परिषद सदस्य एवं एक पूर्व विधायक सहित 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में स्थित गीता गार्डन होटल में एक पार्टी के लोगों ने आठ मई को बैठक की थी, जिसमें 35 लोग शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 संबंधी नियमों और जिले में लागू सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन है। इसी आधार पर अजगैन कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि सपा अधिकारियों ने अनुमति के बिना कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित गीता गार्डन में बैठक की थी, जिसमें जिला पंचायत के पार्टी समर्थित निर्वाचित अधिकतर सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुये थे।

पुलिस के अनुसार, इस बैठक के आयोजन को लेकर 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, जिनमें से होटल गीता गार्डन के मालिक सुनील गुप्ता, सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सपा नेता अरुण शंकर उर्फ अन्ना शुक्ला, अशोक चंदेल, अनिरुद्ध चंदेल एवं सेवकलाल रावत के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर