लाइव न्यूज़ :

मजदूर की मौत, इस्पात संयंत्र के प्रबंधन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:45 IST

Open in App

रायगढ़, 13 अगस्त छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक निजी इस्पात संयंत्र में मजदूर की मौत के मामले में कारखाना प्रबंधन सहित छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के पतरापाली स्थित ‘जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड’ के श्रमिक तपन घोष (51) की मृत्यु के मामले में पुलिस ने कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उप महाप्रबंधक अनुराग सक्सेना, प्रबंधक निशांत गुप्ता, ठेकेदार एसबी सुकुमारन और सुपरवाइजर वाई एम सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक तपन घोष जेएसपीएल पतरापाली में हेल्पर का काम करता था। तीन मई की दोपहर भारी लोहा अचानक तपन घोष के सिर पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में 31 मई को उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तब पाया कि कारखाना प्रबंधन और ठेका कंपनी ने कर्मचारी को बिना हेलमेट पहनाएं तथा सुरक्षा के उपाय किए बिना लापरवाही पूर्वक काम करवाया था। जिससे यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि कोतरारोड पुलिस थाने ने जेएसपीएल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287, 304 ए, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच